Media24Media.com: फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी नर्सिंग कॉलेज की 25 छात्राओं की तबीयत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी नर्सिंग कॉलेज की 25 छात्राओं की तबीयत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सृष्टि नर्सिंग कॉलेज की 25 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने छात्राओं के फूड प्वाइजनिंग की आशंका जाहिर की है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि तेज गर्मी से तबीयत खराब हुई है। मेस का खाना ठीक है। जानकारी के मुताबिक सृष्टि नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में 45 छात्राएं रहती हैं। इनमें से 25 की तबीयत बिगड़ गई। 

वहीं एक साथ इतनी छात्राओं को उल्टी और बीमार होते देख कॉलेज में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद 19 छात्राओं को छुट्‌टी दे दी गई। हालांकि अभी भी 6 छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। अस्पताल प्रबंधन भी इस बात को स्वीकार कर रहा है, लेकिन पूरी तौर पर नहीं। कॉलेज के उप प्राचार्य ने बताया कि रविवार को छात्राएं घूमने के लिए गई थीं। तेज धूप के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। हालांकि फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है। हमने मेस चेक किया है। वहां ताजा खाना ही बन रहा है।

फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार

इससे पहले MP के रतलाम के आलोट में फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। उल्टी-दस्त होने के बाद उन्हें एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। दरअसल, गांव के मगीगाल धन्नालाल के घर मानता का कार्यक्रम था, जिसमें लोगों ने दाल-बाफले और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर होने पर 70 ग्रामीण आलोट के अस्पताल पहुंचे। करीब 30 लोग निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में मेहमानों को ग्रामीण ने मिलकर भोजन कराया। इसे खाने के बाद करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ गई। 

मिठाई खाने के बाद हुए थे 300 से ज्यादा लोग बीमार

बता दें कि इससे पहले मंदसौर जिले में एक शादी समारोह में दूषित मावे से बनी मिठाई खाने से 300 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। बीमार लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भानपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भानपुरा तहसीलदार नागेश पंवार ने बताया कि नीमथूर गांव के कारुलाल के बेटे कन्हैयालाल की शादी में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसमें दूषित मावे से बनी मिठाई खाने के बाद अधिकंश लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद कुछ लोगों का स्थानीय इलाज किया गया। इनमें करीब 180 लोगों को भानपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। पंचायत के सरपंच दुलीचंद अहीर ने बताया कि पहले एक बच्चे को शिकायत हुई। इसके बाद लगातार बीमार लोगों की संख्या बढ़ती गई। भोजन में मावे की मिठाई, छाछ का रायता, पूड़ी, पापड़ और सब्जी बनाई गई थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.