Media24Media.com: जंगल में ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप, क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जंगल में ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप, क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी

Document Thumbnail

MP में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 20 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात का मास्टरमाइंड थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जिसने अपने तीन साथियों के साथ रास्ते से युवती को उठाया और करीब 4 किमी अंदर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में 2 नाबालिग आरोपी भी शामिल है, जो फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक युवती गांव से जीजा के साथ जैसीनगर आ रही थी। इसी बीच रामपुरा गांव के पास रास्ते में 4 बदमाशों ने उन्हें रोका लिया, जहां आरोपी युवती के जीजा के साथ मारपीट करने लगे। जीजा ने पहले मामला मारपीट का सोचा, लेकिन कुछ ही देर में बदमाश युवती को उठाकर जंगल में ले गए। मारपीट में घायल जीजा मदद के लिए घटनास्थल से भागा। रास्ते में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम मिली। पुलिस को घटनाक्रम की खबर मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची और जंगल में सर्चिंग शुरू की।

पुलिस ने करीब 4 किमी अंदर जंगल में सर्चिंग करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के आने की आहट सुन आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने जंगल में पीछा कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी चैनसिंह लोधी, अंकित राजपूत समेत 17 और 14 साल के 2 नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी अंकित राजपूत और 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार मुख्य आरोपी चैनसिंह थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मामले दर्ज है। वह ज्यादातर जंगल में घूमता रहता है। इसलिए उसे जंगल के सभी रास्तों की जानकारी है। जिससे वह घटनास्थल से भागने में सफल हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे SP तरुण नायक

घटना की सूचना मिलते ही SP तरुण नायक जैसीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने जंगल में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार थानों की पुलिस लगाई है। पुलिस लाइन से भी बल बुलाया गया है। पुलिस की टीमें लगातार जंगल में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग कर रही हैं। आरोपियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

संदिग्ध मददगारों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मुख्य आरोपी के मकान पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। SP तरुण नायक ने बताया कि वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो फरार है। फरार आरोपियों पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की जानकारी देकर गिरफ्तारी कराने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.