Media24Media.com: दुकानदार ने CM से कहा कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइए, ये सुनकर खुद को रोक नहीं पाए प्रदेश के 'मुखिया'

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुकानदार ने CM से कहा कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइए, ये सुनकर खुद को रोक नहीं पाए प्रदेश के 'मुखिया'

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इतनी सहजता से मिलजुल रहे हैं कि सभी उनके मुरीद हो गए हैं। ऐसा ही एक नजारा चित्रकूट विधानसभा के बड़े किलेपाल में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हाट बाजार देखने पहुंचे। इस दौरान वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया। बसंत ने आवाज दी कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइए। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर कहा लाओ भाई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो।  

मुख्यमंत्री ने दुकानदार और उनकी पत्नी को भेंट स्वरूप राशि भी सौंपी। इसके बाद जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चौपाल लगी तो मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिखाते हुए कहा कि देखिए आपके हाट बाजार में घूमने गया तो वहां से अपनी धर्मपत्नी के लिए ये बिंदी, सिंदूर और मेहंदी लेकर जा रहा हूं।

दरअसल, चित्रकोट विधानसभा के बड़े किलेपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे, जहां वे सबसे पहले वहां आयोजित हाट बाजार को देखने गए। इस दौरान हाटबाजार से जैसे ही मुख्यमंत्री गुजरे। दुकानदार बसंत राय ने उन्हें आवाज लगाई और कहा कि कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइए। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिखाओ क्या क्या रखे हो, फिर उन्होंने बिंदी खरीद ली। भेंट मुलाकात के दौरान इसका जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आप लोगों ने हाट बाजार से बहुत सी चीजें खरीदी हैं। उसी तरह मैंने भी अपनी पत्नी के लिए बाजार से बिंदी, सिंदूर खरीदा है। 

स्थानीय लोगों ने उन्हें पारंपरिक पटका, कलगी और महुआ की माला पहनाई। हाट बाजार में मुख्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट देखी, जिससे ग्रामीणों का इलाज हो रहा है। यहां उन्होंने उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली, चिकित्सकों से इलाज के बारे में पूछा। चिकित्सकों ने बताया कि जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सांगा जान नाम से योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल तेजी से खुल रहे हैं। इनमें हास्टल का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके निर्माण पूरा होने तक बच्चों को आने जाने की सुविधा मिल सके, इसके लिए बस का इंतजाम करेंगे। 

बस के लिए आदिवासी युवकों को फाइनेंस किया जाएगा। इस मौके पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री को उनकी माता के साथ बना सुंदर स्केज भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस प्यारी भेंट को सराहा और बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल में के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

'कैंसर से सरकारी मदद से मिली निजात'

ललिता वट्टी ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासन की योजनाओं से बीमारी में लंबे चौड़े खर्च की परेशानी दूर हुई है। ललिता की भाभी कैंसर से पीड़ित थी। मुख्यमंत्री निशुल्क स्वास्थ्य सहायता योजना से डेढ़ लाख रूपए मिले, जिससे इलाज संभव हो पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को सहज स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए और बीमारियों पर नियंत्रण हो सके, इस दिशा में ठोस कार्य किया गया है। 

समूह की सदस्यों ने खरीदे गहने

गोधन न्याय योजना का लाभ लेने वैजंती ने समूह बनाया। वैजंती ने मुख्यमंत्री को बताया कि 'हम लोग 10 सदस्य हैं। सबने कड़ी मेहनत की और इससे हमारे सपने पूरे हुए। हम सबने गहने खरीदे हैं। गोधन न्याय योजना हमारे खुशियों की कुंजी साबित हुई है।' मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शाबासी देते हुए कहा कि शासन की योजनाएं खासतौर पर ग्रामीण विकास को केंद्रित कर बनाई गई हैं, जिससे आप सभी को लाभ हो रहा है।

'वनधन योजना से हो रही आय' 

बड़े किलेपाल की अंजना बघेल ने बताया कि वन समितियों के माध्यम से सभी को रोजगार मिल रहा है। वनधन योजना के माध्यम से लघु वनोपजों का संग्रहण कर उनका समूह दो लाख 50 हजार रुपए की आय अर्जित कर चुका है। बस्तर में सल्फी सबसे खास पेड़ होता है और लोग सल्फी के पेड़ को धन की तरह मानते हैं। पुराने समय में सल्फी के पेड़ से किसी घर की संपन्नता आंकी जाती थी। मुख्यमंत्री ने सल्फी का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर तहसील कार्यालय बास्तानार का निरीक्षण भी किया। वहां उन्होंने सभी रजिस्टर देखे। दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और कहा कि सभी प्रकरण समयसीमा में निराकृत होने चाहिएं। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदोबस्त दुरुस्तीकरण, गोश्वारा, आनलाइन पोर्टल का अवलोकन किया। सीमांकन, नामांतरण के लिए शिविर लगाने निर्देश दिए। बास्तानार ब्लाक में राजस्व बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए। परलमेटा से बांडापारा किलेपाल तक डामर सड़क, हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े किलेपाल के लिए नए भवन, ग्राम अल्वा डोंगरापारा में स्टाप डैम, कोंदलूर से दरभा मुख्यालय तक 6 किमी डामर सड़क, बास्तानार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोलने की घोषणा की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.