Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

देश के 15 राज्यों की 57 राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा में 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा। इनमें सबसे ज्यादा सीटें उत्तरप्रदेश से खाली हुई हैं। UP में कुल 11 सीटों के लिए चुनाव होंगे। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले होने वाला ये बड़ा चुनाव होगा। इधर, राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए ये चुनाव होना है। 

भारतीय चुनाव आयोग ने तारीख घोषित कर दी है, जिसके तहत चुनाव का नोटिफिकेशन 24 मई को जारी होगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 31 मई होगी। नॉमिनेशन स्क्रूटनी की तारीख 1 जून और नाम वापसी की आखिरी तारीख 3 जून होगी। सभी 57 सीटों पर 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 10 जून को ही शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरु होगी और फिर रिजल्ट डिक्लेयर किए जाएंगे।

राजस्थान के 4 सीटों पर होंगे मतदान

राजस्थान में 10 सीटों में से 4 सीटें 4 जुलाई को खाली होगी। अभी इन सीटों पर BJP के ओम प्रकाश माथुर, KJ अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर निर्वाचित हैं। वहीं बहुमत और सीटों की संख्या के आधार पर इन 4 में से 2 सीटों पर कांग्रेस को स्पष्ट जीत मिलती नजर आ रही है। जबकि BJP की एक सीट पक्की मानी जा रही है। चौथी सीट जीतने के लिए पहली प्रायोरिटी के 41 वोट चाहिए। इसके लिए कांग्रेस और BJP के बीच टक्कर रहेगी। माना जा रहा है सत्ताधारी कांग्रेस इस सीट पर अपने सहयोगी दल और निर्दलीय विधायकों के जरिए जीतने की रणनीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस की बढ़ सकती है सीट

अभी पूर्व PM मनमोहन सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और राजस्थान से नीरज डांगी प्रदेश से 3 कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। BJP के बाकी 3 राज्यसभा सांसदों में  किरोड़ीलाल मीणा, भूपेंद्र यादव और राजेंद्र गहलोत हैं। एक समय था जब सभी 10 सीटें BJP के पास थीं। 2019 में मनमोहन सिंह और 2020 में केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी के चुनाव जीतने पर बढ़ते-बढ़ते ये संख्या 3 तक हुई है। अब इस राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सीटों में और बढ़ोतरी होने की आशंका है, जो कि 5 से 6 तक हो सकती हैं। 

BJP और कांग्रेस ने कसी कमर

राज्यसभा चुनाव अनुपातिक पद्धति के मुताबिक करवाया जाता है। इसका स्पेशल फॉर्मुला होता है, जिसके तहत हर प्रत्याशी को जीत के लिए पहली वरीयता के 41 वोट चाहिए। जिन प्रदेशों में राज्यसभा चुनाव होगा। उनमें उत्तर प्रदेश में 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडू में 6-6, बिहार में 5, राजस्थान,कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 4-4 सीटों पर चुनाव होगा। मध्यप्रदेश और ओडिशा में 3-3, तेलंगाना,छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा में 2-2 सीटों और उत्तराखंड की 1 सीट के लिए मतदान होगा, जिसे जितने के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.