Media24Media.com: दाई दीदी क्लीनिकों में करीब 97 हजार महिलाओं का हुआ इलाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दाई दीदी क्लीनिकों में करीब 97 हजार महिलाओं का हुआ इलाज

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक योजना के तहत अब तक 96 हजार 887 से ज्यादा महिलाओं का इलाज किया गया है। दाई दीदी क्लीनिक में महिला स्टाफ के साथ के MMU डॉक्टर गरीब तंग बस्तियों में पहुंचकर बीमार महिलाओं का इलाज स्लम इलाके में रहने वाली महिलाओं की विभिन्न बीमारियों का निशुल्क इलाज कर रहे हैं।

महिला चिकित्सा स्टाफ महिला श्रमिकों और उनकी बच्चियों का भी निशुल्क इलाज कर रहे हैं। मरीजों का पैथोलॉजी संबंधित विभिन्न जांच किये जाते हैं और महिला मरीजों का परामर्श और निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है।

92 हजार 419 महिलाओं को निशुल्क दवा वितरण

 दाई दीदी क्लीनिक योजना के तहत विभिन्न स्लम बस्तियों में 1282 शिविर लगाए गए, जिसमें 96 हजार 887 से अधिक महिलाओं मरीजों का इलाज किया गया है। दाई दीदी क्लीनिकों में 17 हजार 472 महिलाओं के विभिन्न पैथोलॉजी लेब टेस्ट किया गया और 92 हजार 419 महिलाओं को निशुल्क दवा वितरण की गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.