Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत

दिल्ली के फरीदाबाद में स्थित एक बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत आग पर काबू पाया। बैटरी बनाने वाली यह फैक्ट्री सेक्टर 35 के अनंगपुर में है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के 

जानकारी के मुताबिक आग जिस समय लगी उस फैक्ट्री में वर्कर्स काम कर रहे थे। दिल्ली NCR में गर्मी की वजह से आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। हाल ही में दिल्ली के मुंडका में लगी आग से 27 लोगों की जलने से मौत हो गई थी। चश्मदीदों के मुताबिक इसमें लगभग 30-35 मजदूर काम करते थे, जिनमें से 10 -12 मजदूर दिल्ली के लाल कुआं के रहने वाले थे और लगभग सभी अनमैरिड थे।

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

दिल्ली में ये पहली बार नहीं है जब इतना बड़ा हदसा हुआ है। इससे पहले भी कई भीषण आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। 8 दिसंबर 2019 को रानी झांसी रॉड अनाज मंडी स्थित फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 12 फरवरी 2019 को करोलबाग के अर्पित होटल में आग से 17 लोगों की जान गई थी। 21 जनवरी 2018 को बवाना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हुई थी। 20 नवंबर 2011 को नंदनगरी में कार्यक्रम में आग से 14 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 13 जून 1997 में उपहार सिनेमा में आग से 59 लोगों की मौत दर्ज हुई थी। दिल्ली में आग लगने और उससे होने वाले नुकसान की घटनाएं लगातार आ रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.