Media24Media.com: अलग-अलग इलाकों में हुए मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, एक 1 जवान शहीद, 10 जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अलग-अलग इलाकों में हुए मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, एक 1 जवान शहीद, 10 जवान घायल

Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं। आतंकी लगातार जवानों और आम लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप के पास सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 5 जवान घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के ADG मुकेश सिंह ने बताया कि यहां कुछ आतंकियों के घरों में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। ये एनकाउंटर प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक दो दिन पहले हुआ है। 

जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी मुठभेड़ हुए हैं। सुंजवां आर्मी कैंप के पास आतंकी मुठभेड़ हुई। वहीं आतंकियों ने जवानों की बस में ग्रेनेड फेंक दिया। इस दौरान सुंजवां में दो आतंकी मारे गए। जबकि बारामूला में 4 आतंकी ढेर हो गए। इस तरह कुल 6 आतंकी मारे गए। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ में 10 जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

24 अप्रैल को जम्मू जाएंगे PM मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को पंजायती राज दिवस के मौके पर जम्मू पहुंचने वाले हैं। कश्मीर में पिछले एक हफ्ते में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का ये चौथा मामला है। इससे पहले कुलगाम और अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि आतंकवादियों से मिले भारी गोलाबारूद से लगता है कि ये फिदायीन आतंकी थे। ये प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले कोई बड़ा हमला करने की फिराक में थे।

 ADGP ने दी जानकारी

ADGP ने बताया कि  सुंजवां कैंप के पास सुबह करीब 4.15 बजे सुरक्षाबल आतंकियों की सूचना मिलने पर पहुंचे थे। यहां आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें 2 आतंकवादी ढेर कर दिए गए और अफसर शहीद हुआ। सुंजवां में एनकाउंटर खत्म हो गया है। आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बारामुला में एनकाउंटर लगातार जारी है। यहां 4 आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार रात यहां मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद आतंकियों को घेर लिया गया था। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर यूसुफ कुंतरू समेत 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। 

आतंकियों के पास से गोला-बारूद बरामद

आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। शहीद हुए जवान की पहचान CISF के ASI एसपी पटेल के रूप में हुई है। वहीं हेड कांस्टेबल बलराज सिंह, SPO साहिल शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद पात्रा, CISF कांस्टेबल आमिर सोरेन और एक अन्य जवान घायल हो गए हैं। इधर शुक्रवार सुबह ही जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया। CISF की जवाबी कार्रवाई के दौरान हमला करने वाले सभी आतंकी भाग निकले। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेंट्रल फोर्स मिलकर साझा अभियान चला रही है। 

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे आतंकी 

जानकारी के मुताबिक आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 10 फरवरी 2018 में सुंजवां के आर्मी कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन दस्ते ने हमला कर दिया था। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जो आतंकी छिपे हैं, वे 2018 जैसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सेना के हाई अलर्ट पर होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। सुरक्षाबल के जवान लगातार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.