Media24Media.com: संसदीय सचिव ने छात्राओं को बांटी साइकिल, चाबी पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

संसदीय सचिव ने छात्राओं को बांटी साइकिल, चाबी पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत 37 छात्राओं को निशुल्क सायकिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से स्कूल आने जाने में सहुलियत होगी। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने कक्षा नवमीं की 37 छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं में शिक्षा के प्रति जुड़ाव करने में कारगर साबित हो रही है।

इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हो रहा है। छात्राओं की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का भविष्य है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अपना एक अलग नाम बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे वे अपने समाज, परिवार व देश को विकास के रास्ते पर एक नई पहचान दिला सकते हैं। वहीं छात्राएं साइकिल मिलने से खुश नजर आई।

स्कूल जाने आने में मिलेगी सुविधा

उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से अब समय बचेगा। साथ ही स्कूल जाने आने में सुविधा मिलेगी। साइकिल से आने-जाने में थकावट नहीं लगेगी। समय बचत के साथ ही घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई-लिखाई के लिए भी ज्यादा समय मिलेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष यतेंद्र साहू, भारत स्काउट-गाइड के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, जसबीर ढिल्लो, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, जनपद सदस्य आरिन चंद्राकर, पार्षद महेंद्र जैन, माधव टांकसाले, तोष सोनवानी, सुनील चंद्राकर, गौरव जानी चंद्राकर, हार्दिक सोना, अनवर हुसैन, गणेश ध्रुव, प्राचार्य एचके आचार्य, समय चंद्राकर, चिंता राम चंद्राकर, जीएस ठाकुर, भारती सोनी, हेमन्त डड़सेना, नरेंद्र चावला, मदन लाल सहित स्कूल स्टाफ मौजूद थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.