Media24Media.com: किडनी रोगों से पीड़ितों को मिलेगी राहत, 12 और जिला अस्पतालों में शुरू होगी निशुल्क डायलिसिस सुविधा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किडनी रोगों से पीड़ितों को मिलेगी राहत, 12 और जिला अस्पतालों में शुरू होगी निशुल्क डायलिसिस सुविधा

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के 12 और जिला अस्पतालों में जल्द ही निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय निशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ के तहत रायपुर, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर, राजनांदगांव, सूरजपुर, कोरिया, कवर्धा, धमतरी, मुंगेली, बलौदाबाजार और बालोद जिला चिकित्सालय में कुल 54 डायलिसिस मशीनों की स्थापना का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से दूरस्थ अंचलों के किडनी रोगियों को भी स्थानीय स्तर पर निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। अभी प्रदेश के आठ जिलों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों में भी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जशपुर, कांकेर, अंबिकापुर, कोरबा और बीजापुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में पहले चरण में निशुल्क डायलिसिस सुविधा की शुरूआत के बाद अब दूसरे चरण में गरियाबंद, जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया और कबीरधाम जैसे दूरस्थ जिलों में भी इसे शुरू करने की तैयारी है। किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। 

स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोगों से पीड़ितों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की भी बचत होगी। प्रदेश के 12 और जिला अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के द्वारा रायपुर में दस, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर और राजनांदगांव में पांच-पांच, सूरजपुर, कोरिया, कवर्धा और धमतरी में चार-चार, मुंगेली और बालोद में तीन-तीन और बलौदाबाजार में दो डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं। 

इन अस्पतालों में मिल रही सुविधा

रायपुर, गरियाबंद और जगदलपुर में डायलिसिस यूनिट्स की स्थापना का काम पूर्ण कर लिया गया है। इन तीनों जिला अस्पतालों में बहुत जल्द यह सुविधा शुरू कर ली जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय निशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत अभी प्रदेश के आठ जिला अस्पतालों में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

दुर्ग और कांकेर जिले में पांच-पांच मशीनों की स्थापना

निशुल्क डायलिसिस के लिए जशपुर, दुर्ग और कांकेर जिले में पांच-पांच, अंबिकापुर और महासमुंद में चार-चार, कोरबा में छह, बीजापुर में तीन और बिलासपुर में चार (सिम्स मेडिकल कॉलेज में तीन और बिलासपुर कोविड अस्पताल में एक), इस तरह कुल 36 मशीनों की स्थापना की गई है। इन अस्पतालों में अब तक कुल 27 हजार 131 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। इनमें से दुर्ग जिला अस्पताल में 5384, कोरबा में 5743, कांकेर में 4736, बिलासपुर में 4068, महासमुंद में 3153, सरगुजा में 2079, बीजापुर में 1019 और जशपुर में 949 सेशन किए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.