Media24Media.com: 15 साल से ज्यादा आयु के टीकाकरण में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

15 साल से ज्यादा आयु के टीकाकरण में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 15 साल से ज्यादा आयु के 99 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज और 83 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 15 साल से ज्यादा आयु वर्ग के टीकाकरण का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। 

राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत पहला और दूसरा डोज के लिए 96 प्रतिशत और 83 प्रतिशत है। राज्य में 18 साल से ज्यादा के करीब शत-प्रतिशत और 15 से 18 साल की 69 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 साल से ज्यादा के दो करोड़ 15 लाख 44 हजार 268 नागरिकों और 15 से 18 साल के 11 लाख 38 हजार 967 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।

प्रदेश में एक करोड़ 76 लाख 74 हजार 281 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेशभर में 8 अप्रैल तक कुल तीन करोड़ 96 लाख 64 हजार 568 टीके लगाए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.