Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

6 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 3 की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के औरंगाबाद में 6 सहेलियों ने तथाकथित रूप से जहर खा लिया। रफिगंज के पुलिस इंस्पेक्टर एमके चौधरी ने बताया कि 6 सहेलियां थीं, वे ग्रुप बनाकर गए। वे जहर कहां से लाए थे, ये अभी स्पष्ट नहीं है। तीन लड़कियों की मौत हुई हैं। दो की हालत ठीक है। एक का इलाज चल रहा है। मामला औरंगाबाद के रफीगंज का है, जहां एक असफल प्रेमिका ने अपनी 5 सहेलियों को मौत के मुंह में धकेल दिया, जिनमें तीन की मौत हो गई। जबकि तीन अस्पताल में भर्ती हैं। 

पुलिस के मुताबिक अपनी दोस्त को उसका प्रेम हासिल कराने में बाकी पांच सहेलियां लगी हुई थीं। जब दोस्त को उसका प्रेम नहीं मिला तो आहत लड़कियों ने ग्रुप सुसाइड का फैसला लिया। पूरे मामले का भूत कनेक्शन भी सामने आ रहा है। सामूहिक खुदकुशी के बारे में एक किशोरी ने बताया कि उसकी सहेली का प्रेम अपने भाभी के भाई दीपू से बीते एक महीने से चल रहा था। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ता, उससे पहले कहानी का द एंड हो गया। उसने बताया कि अपनी दोस्त की प्रेम प्रसंग में बाकी 5 सहेलियां सहयोग करती थीं। इसी बात को लेकर सभी मथुरापुर में दीपू से मिलने भी गई थी। 

शादी का दबाव बनाया को दीपू ने एक झटके में ये कहकर अपने प्रेम का खात्मा कर दिया कि वो किसी और से प्यार करता है। शादी नहीं कर सकता है। दीपू के इनकार के बाद उसकी सहेली को गहरा सदमा लगा और उसने अपनी जान देने की बात तक कह डाली, लेकिन दीपू का दिल नहीं पसीजा। उसने यहां तक कह दिया कि जान देना है तो दे दो उसे परवाह नहीं है। दिल की चोट लिए सहेलियां अपने गांव लौटी तो बाजार से सल्फास की गोलियां भी लेते आई। दोस्ती की मिसाल देते हुए सभी 6 सहेलियों ने जहर खा लिया।

एक ही क्लास में पढ़ती थी सभी लड़कियां

वहीं पूर्व मुखिया रणविजय ने बताया कि ग्रुप सुसाइड का ये मामला इतना आसान नहीं है। ये एक तरह से सामूहिक खुदकुशी है। 6 लड़कियां थीं और इन्होंने सल्फास की छह गोलियां भी खरीदी थीं, नहीं तो भला एक आदमी की खुदकुशी के लिए जहर की 6 गोलियां कोई क्यों खरीदेगा। सहेली ने अपनी साथियों से कहा कि हम जहर खा रहे हैं तो तुम भी खाओ। नहीं तो मरने के बाद भूत बनकर तुम लोगों को सताऊंगी। हम लोग साथ में रहते हैं तो साथ में ही मरेंगे। फिर सभी ने जहर खा लिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियां फिलहाल ठीक है। इन सभी सहेलियों का घर आस-पास ही है। सभी स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ती भी थीं।

लड़कियों ने दोस्त के दबाव में खाया जहर: पुलिस

पुलिस ने बताया कि इन 6 सहेलियों में से एक लड़की का उसके एक रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था। जब लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने अपनी 5 सहेलियों के साथ जहर खा लिया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई> वहीं तीन को गंभीर हालत में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन लड़कियों को भर्ती कराया गया, उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। इस बीच अस्पताल में भर्ती एक पीड़िता से जब बात की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। किशोरी ने बताया कि आखिर उन्होंने जहर क्यों खाया। उसने कहा कि इसके लिए उनकी सहेली ने दबाव बनाया था कि हम लोग साथ में रहते हैं तो साथ में ही मरेंगे।

साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों ने दी थी जान

दिल्ली के बुराड़ी में 30 जून 2018 को एक ही परिवार के 11 लोगों की लाशें मिली थी। ये एक तरह से सामूहिक खुदकुशी का मामला था। कमरे में मृत मिले सभी लोगों के हाथ पीछे से बंधे थे। उनके मुंह में गीली रूई भरी थी और मुंह पर टेप चिपकी थी। उनके कानों में भी रुई भरी थी। पुलिस ने घर का मुआयना किया तो वहां उसे मकान की दीवार में 11 पाइपों के मुंह बाहर निकले हुए दिखे। एक डायरी से पुलिस को पता चला कि परिवार अंधविश्वास से भरा हुआ था। क्लोजर रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि ये घटना आत्महत्या की नहीं थी, बल्कि यह एक हादसा था जो एक अनुष्ठान करते समय घट गया। इस घटना को लेकर उस समय अंधविश्वास पर खूब चर्चा हुई थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.