Media24Media.com: नाव डूबने से 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाव डूबने से 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल

Document Thumbnail

जापान में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां टूरिस्ट बोट डूबने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जापानी तटरक्षक ने रविवार को कहा कि उत्तरी राष्ट्रीय उद्यान के ठंडे पानी में डूबी पर्यटक वोट पर सवार 26 लोगों में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले नवा ने संकट में होने का संकेत भेजकर कहा था कि वह डूब रही है। तटरक्षक ने रविवार को कहा कि मृतकों में 7 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। 

नवा में दो बच्चों समेत 24 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। ये नवा शिरेतोको प्रायद्वीप के पास शनिवार दोपहर डूब गई थी। परिवहन मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पर्यटक वोट शिरेतोको प्रायद्वीप के आसपास तीन घंटे की दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर था। ये क्षेत्र यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। चट्टानी समुद्र तटों पर व्हेल और दूसरे जानवारों को देखने की उम्मीद करने वाले पर्यटकों के लिए नाव यात्रा लोकप्रिय हैं। 

मीडिया के मुताबिक चालक दल ये संकेत देने में कामयाब रहा कि जहाज 30 डिग्री के कोण पर झुक रहा है और डूबने लगा है। पर्यटक नवा को खोजने के लिए गश्ती नौकाओं और पुलिस और सैन्य विमानों को तुरंत रवाना किया गया। स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी तलाशी अभियान में हिस्सा ले रही थीं। जहाज पर सवार 26 लोगों में से दो चालक दल के थे और दो बच्चे थे। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नाव में सवार क्या सभी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी या नहीं।

नाव पलटने से 26 लोगों की मौत

बता दें कि 13 अप्रैल को नाइजीरिया के सोकोतो राज्य में नाव पलटने से 26 लोगों की मौत गई। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम को गिदान-मगना गांव में ये हादसा हुआ।  मृतकों में ज्यादातर महिलाएं थीं, जो नाव पर बैठकर नदी पार कर रही थी। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल थे। 

बता दें कि 10 अक्टूबर 2021 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां यात्रियों से भरी नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोग डूब गए थे। उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया था कि 51 से ज्यादा शवों को निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया था कि इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचे हैं। इससे पहले  डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा भी कांगो नदी में ही हुआ। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। 

मंत्री स्टीव मबिकायी ने दी थी जानकारी

देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे। उन्होंने बताया था कि ये हादसा देश के माई-नोमडबे  प्रांत में हुआ। नाव एक दिन पहले किनहासा प्रांत से मबनडाका के लिए रवाना हुई थी। माई-नोमडबे प्रांत के लोंगगोला इकोती गांव के पास पहुंचने पर ये नाव डूब गई। मंत्री ने बताया कि नाव के डूबने की असल वजह क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना था। इस पर अधिक भार भी लोड किया गया था, जो हादसे की वजह बनी। 

लगातार हो रहे हादसे

इससे पहले भी कांगो में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। जनवरी में भी नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोगों का कुछ पता नहीं चला था। जानकारी के मुताबिक ये हादसा क्षमता से ज्यादा यात्रियों के बैठने की वजह से हुआ था।

बिहार में भी नाव पलटने से हुआ था हादसा

बता दें कि भारत के बिहार राज्य में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 22 से ज्यादा लोग डूब गए थे। घटना मोतिहारी में हुआ था, जहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए थे। जानकारी के मुताबिक छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी और उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए थे, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में पलट गई और सभी लोग नदी की तेज बहाव में बह गए। लोगों ने बताया कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से ये हादसा हुआ था।

2021 के जुलाई महीने में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

नाव पर सवार सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए नदी में बैठकर सरेह की ओर जा रहे थे और इसी दौरान नाव पलट गई और ये हादसा हो गया। बता दें कि 2021 के जुलाई महीने में भी डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर 12 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला था। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.