Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

होली के दिन घर में मिली दंपती की लाश, 9 महीने की गर्भवती थी पत्नी

गरियाबंद के छुरा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पति का शव फांसी के फंदे पर लटका  मिला है। जबकि उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। वेदप्रकाश पटेल (उम्र 25) और उसकी पत्नी भारती पटेल (उम्र 24) बोडराबांधा गांव में रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के मुताबिक जब वेदप्रकाश के माता-पिता वापस लौटे, तो उन्होंने दोनों की लाश देखी। 

परिजन ने बताया कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फंदे पर लटका हुआ था। जबकि उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी। लाश देखने के बाद परिजन दोनों को अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपनी पति से कह रही थी कि उसे अपने मायके जाना है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस

पत्नी का कहना था कि उसका पहला बेटा होने वाला है, जिसे वो अपने मायके में जन्म देना चाहती है, लेकिन इस बात से वेदप्रकाश नाराज था। वह भारती को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ करता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि होली के दिन भी इस तरह से झगड़ा हुआ होगा, जिसके कारण ये वारदात हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.