Media24Media.com: पति-पत्नी के बीच लड़ाई के बाद पिता ने एक साल की बच्ची को जिंदा गाड़ा, दम घुटने से मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पति-पत्नी के बीच लड़ाई के बाद पिता ने एक साल की बच्ची को जिंदा गाड़ा, दम घुटने से मौत

Document Thumbnail

देश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के वाशिम का है, जहां से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लड़ाई के बाद पिता ने अपनी एक साल की मासूम को जिंदा गाड़ दिया, जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोपी का नाम सुरेश घुगे है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वाशिम जिले के वाकद गांव के पास ये परिवार रहता है। 

सुरेश घुगे की पत्नी कावेरी से अक्सर बात-बात पर लड़ाई हुआ करती थीं, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि पति-पत्नी का ये कलह इतना आगे बढ़ जाएगा कि एक बाप अपनी एक साल की मासूम बच्ची को जिंदा गाड़ने जैसी क्रूर हरकत करेगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश घुगे की तीन बेटियां हैं। वो अपनी पत्नी कावेरी के चरित्र पर शक करता है। इसी वजह से दोनों में अक्सर झगड़े हुआ करते हैं। सुरेश को शराब की भी लत है। शुक्रवार की शाम भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हुई। इस झगड़े में सुरेश ने अपनी पत्नी की पिटाई की। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कावेरी अपनी जान बचाने के लिए खेत से गांव की ओर भागी। भागकर उन्होंने अपने देवर को हकीकत बताई। इसके बाद कुछ लोग खेत की ओर भागे, जहां कावेरी अपनी मासूम को छोड़कर भाग आई थी, लेकिन वापस लौटने पर मासूम वहां नहीं मिली। इधर, गांव के लोगों ने सुरेश से मासूम के बारे में पूछा तो सुरेश ने बताया कि उसने बच्ची को मार दिया है। लोगों ने तुरंत गड्ढे से मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना रिसोड पुलिस स्टेशन को दी गई। रिसोड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश घुगे को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.