Media24Media.com: तेलंगाना से 33 बंधक मजदूरों को छुड़ाया गया, कलेक्टर ने गठित की थी 3 सदस्यीय टीम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तेलंगाना से 33 बंधक मजदूरों को छुड़ाया गया, कलेक्टर ने गठित की थी 3 सदस्यीय टीम

Document Thumbnail

बस्तर में श्रम विभाग ने तेलंगाना के सिद्धीपेठ ईंट फैक्ट्री में काम कर रहे 33 बंधक श्रमिकों की सकुशल वापसी कराई है। श्रम पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी 2022 को लोहंडीगुड़ा ग्राम पंचायत के हेमुधर नाग ने बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के सामने ककनार के 5 बंधक श्रमिकों को मुक्त कराकर वापस लाने की अपील की थी। 

फाइल फोटो

इस पर कलेक्टर बंसल के निर्देशानुसार श्रम पदाधिकारी ने 3 सदस्यों का दल गठित किया, जिसमें श्रम निरीक्षक नमिता जॉन, राजस्व निरीक्षक पवन नेताम, सहायक उप निरीक्षक सरजू राम ध्रुव शामिल थे। ये दल 19 मार्च को दल साई ईंट फैक्ट्री, सिद्दीपेट, तेलंगाना के लिए रवाना हुई और 25 मार्च को सभी 05 श्रमिकों को कार्यस्थल से मजदूरी भुगतान समेत मुक्त कराकर सकुशल वापस लाया। 

33 बंधक मजदूरों को छुड़ाया गया

बस्तर जिले के 24 और अन्य 5 जिले यानी कोंडागांव-1, नारायणपुर-04, सुकमा- 1,  बीजापुर- 01 और गरियाबंद के 02 श्रमिकों को छुड़ाया गया। इस तरह अलग-अलग जिलों के कुल 33 श्रमिकों को सिद्दीपेठ के पेगनापुर गांव से मुक्त कराकर लाया गया। वहीं अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का के निर्देश पर सभी श्रमिकों का सकुशल उनके गृह ग्राम तक पंहुचाया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.