Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी, 136वें स्थान पर भारत, लगातार पांचवें साल सबसे खुशहाल देश बना फिनलैंड

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 जारी कर दी है, जिसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान मिला है। जबकि फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है। वहीं तालिबानी हुकूमत से जूझ रहा अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश है। डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड टॉप 5 में खुशहाल देशों में शामिल हैं। अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें नंबर है। बता दें कि पिछली बार भारत का नंबर 139वां था। यानि भारत की रैंकिंग में तीन पायदान का सुधार हुआ है। 

वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान 121वें रैंक के साथ भारत से बेहतर स्थिति में है। शुक्रवार को जारी की गई इस लिस्ट में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में बेहतर जीवन जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सबसे बड़ा फॉल लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान की रैंक में आया। आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान का नंबर 144 है। जबकि जिम्बाब्वे 143 नंबर पर रहा। 

रूस का नंबर 80 और यूक्रेन का नंबर 98 

बीते साल अगस्त में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के बाद से युद्ध से पीड़ित अफगानिस्तान, पहले से ही इस सूची में सबसे नीचे है। यूनिसेफ का अनुमान है कि अगर मदद न दी गई तो वहां पांच साल से कम उम्र के दस लाख बच्चे इस सर्दी में भूख से मर सकते हैं। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट बीते दस साल से बनाई जा रही है। इसे तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आंकलन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों को भी देखा जाता है। इसे तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक का स्केल दिया जाता है। हालांकि यूनाइटेड नेशन की ये लेटेस्ट रिपोर्ट यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले तैयार हो गई थी। इसलिए जंग से जूझ रहे रूस का नंबर 80 और यूक्रेन का नंबर 98 है।

रूस और यूक्रेन की रैंकिंग में हो सकती है गिरावट

रिपोर्ट के को-ऑथर ने लिखा है कि 'सालों से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट का बनाने के बाद ये सीखा है कि सोशल सपार्ट, उदारता, गवर्नमेंट की ईमानदारी खुशहाली के लिए बेहद जरूरी हैं। विश्व के नेताओं को यह ध्यान रखना चाहिए।' रिपोर्ट बनाने वालों ने कोरोना महामारी के पहले और बाद के समय का इस्तेमाल किया। वहीं लोगों की भावनाओं की तुलना करने के लिए सोशल मीडिया डेटा भी लिया। 18 देशों में चिंता और उदासी में मजबूत बढ़ोतरी मिली, लेकिन क्रोध की भावनाओं में गिरावट देखी गई है। इधर, युद्ध के हालातों को देखा जाए तो रूस और यूक्रेन की रैंकिंग में भी गिरावट हो सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.