Media24Media.com: होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, 2 युवकों की भी गई जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, 2 युवकों की भी गई जान

Document Thumbnail

त्रिपुरा के अंबासा में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सीमा सुरक्षा बल के परिवारों से ताल्लुक रखने वाले 13 से 16 साल के तीन नाबालिग होली के दिन एक नहर में डूब गए। पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चे होली मनाने के बाद नहर में नहाने गए थे, जहां तीनों डूब गए, जिन्हें बाद में नहर से निकालकर तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों लड़कों के पिता 138 बटालियन BSF के जवान हैं, जिसका मुख्यालय धलाई जिले के अंबासा में है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दुख जताया है।

 इधर, ओडिशा के जाजपुर जिले में होली मनाने के बाद खारसरोटा नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार लापता हो गए। दरअसल, सात युवक होली खेलने के बाद बादसुआरा गांव के पास मंगला घाट पर नदी में नहाने गए। हालांकि सरपंच अनुपमा बिस्वाल ने कहा कि वे नदी की तेज धारा में बह गए। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। जाजपुर शहर थाना के अजय जेना ने कहा कि बचाए गए एक व्यक्ति को जाजपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

MP में होलिका दहन के बाद हादसा

वहीं MP के इंदौर जिले में होलिका दहन के बाद एक युवक ने नाचते-नाचते खुद के सीने पर ही चाकू मार लिया, जिससे बाद बहुत ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। ये घटना बाणगंगा थाने के कुशवाहा नगर की है, जहां गुरुवार की रात को होलिका दहन के बाद लोग डीजे पर थिरक रहे थे। इसी दौरान गोपाल सोलंकी नामक युवक अपने दोस्तों के साथ मस्त होकर नाच रहा था, उसके हाथ में चाकू था और नाचते-नाचते उसने चाकू से अपने सीने पर कई वार किए। चाकू से गहरा घाव हुआ और खून बहने लगा। गोपाल के सीने से खून बहता देख, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वो फिल्मी अंदाज में चाकू लेकर नाच रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.