Media24Media.com: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी महिला नक्सली ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी महिला नक्सली ढेर

Document Thumbnail

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही जवानों ने मौके से दोनों महिला नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इनमें से एक ही पहचान पेदारास LOS कमांडर मंजुला पुनेम और दूसरी महिला नक्सली की DVCM की सदस्य मुचाकी गंगी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जियाकोडता और गोरली-मुथेली के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। 

मुखबिर की सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा और सुकमा जिले से CRPF के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया, जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद घटना स्थल की सर्चिंग की गई। 

जवानों ने मौके से 2 महिला नक्सलियों के शव को बरामद किया है, जिनमें से एक की पहचान 6 लाख रुपए की इनामी नक्सली मंजुला और दूसरे की 1 लाख रुपए की इनामी मुचाकी गंगी के रूप में हुई है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि ये दोनों महिला नक्सली बीते कई सालों से संगठन से जुड़कर काम कर रही थी। इलाके में सक्रिय होकर जमकर तांडव मचाया करती थी। इन दोनों के ढेर होने से इलाके में अब थोड़ी शांति स्थापित होगी। मौके से जवानों ने 3 भरमार, 2 टिफिन बम, नक्सल साहित्य समेत भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद की है। SP ने बताया कि सर्चिंग के दौरान कई जगह खून के धब्बे देखने को मिले। कई नक्सलियों को गोली लगी है।

  

IED की चपेट में आने से जवान शहीद

बता दें कि सोमवार को नारायणपुर जिले में नक्सली विस्फोटों की अलग-अलग घटनाओं में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक अधिकारी शहीद हो गए। वहीं दो जवान घायल हो गए। हाल ही में सुकमा जिले में DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। रविवार को बताया गया कि इस मुठभेड़ में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घायल जवानों को इलाज के लिए सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया था कि ये मुठभेड़ सुबह केरलापाल पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के पास जंगलो में हुई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस समय जब राज्य के नक्सलरोधी बल DRG के जवान सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे थे।  

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लोगों में दहशत फैलाने के लिए लगातार किसी न किसी कायराना करतूत को अंजाम देने में लगे हुए हैं। नक्सली लगातार पुलिस की नाक के नीचे मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.