Media24Media.com: उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, खैरागढ़ विधानसभा में 12 अप्रैल को होगा मतदान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, खैरागढ़ विधानसभा में 12 अप्रैल को होगा मतदान

Document Thumbnail

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते के बाद उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट भी है। ये सीट JCCJ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई है।निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उपचुनाव की प्रक्रिया 17 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन से शुरू हो जाएगा। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 

नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में JCCJ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर BJP की कोमल जंघेल को सिर्फ 870 वोटों के अंतर से हराया था। 

नवंबर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से ये सीट खाली है। BJP हर हाल में ये सीट जीतने की कोशिश में हैं, ताकि स्थानीय चुनाव में हार का सिलसिला तोड़ा जा सके। वहीं कांग्रेस इस सीट को अपने खाते में जोड़ने के लिए जमीनी तैयारियां शुरू कर चुकी है। इधर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी सीट को बरकरार रखने की कोशिश में है। छत्तीसगढ़ की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि खैरागढ़ उप चुनाव के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 54 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। जिले में मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर भी सुविधा जुटाई गई है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ये आचार संहिता राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में लागू होगी। चुनाव पूरा होने तक सरकार खैरागढ़ को लेकर कोई नई घोषणा नहीं कर पाएगी। निर्वाचन आयोग ने जिन चार राज्यों में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है उनमें छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र शामिल है। पश्चिम बंगाल में आसनसोल और बालीगंज में उपचुनाव होना है। बिहार के बोचाहन और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तरी में भी खैरागढ़ के साथ ही उपचुनाव होना है। साथ ही लोकसभा की एक सीट पर भी मतदान होगा।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के साथ उपचुनाव भी निर्वाचक मंडल में रिक्त पदों को भरेंगे, जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। पश्चिम बंगाल में आसनसोल संसदीय सीट BJP के सांसद बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल में बालीगंज, बिहार के बोचहां और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में उपचुनाव होंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.