Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चलती कार में 6 युवकों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के हिसार जिले का है, जहां पंजाब की रहने वाली एक लड़की के साथ 6 युवकों ने चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। 30 जनवरी को आजाद नगर थाने में लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बेसुध अवस्था में छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जीरो FIR दर्ज कर लड़की का मेडिकल करवाया और उसे पुलिस निगरानी में वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वो अपनी बुआ की बेटी के साथ रहती थी। उसने उसकी मुलाकात एक युवती के साथ कराई। वो उस युवती को लुधियाना बस स्टैंड पर लेकर पहुंची और वहां पर राकेश नाम के युवक ने उसकी मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरा। उसके बाद वह सब उसे गाड़ी में बैठाकर हिसार की तरफ चल पड़े और रास्ते में सभी युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बेसुध हालत में हिसार छोड़कर भाग गए।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

हिसार के आजाद नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की ने 30 जनवरी 2021 को थाने में आकर शिकायत दी कि लुधियाना से 6 लड़के उसे हिसार लेकर आए और रास्ते मे चलती गाड़ी में सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेसुध हालत में उसे हिसार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर थाना डिवीजन नंबर 5 लुधियाना पुलिस के पास भेज दिया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाकर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। युवती को फिलहाल हिसार पुलिस की निगरानी में लघु सचिवालय स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। अब इस मामले में आगामी जांच लुधियाना पुलिस कर रही है।  

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.