Media24Media.com: मेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों से की जा रही पूछताछ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों से की जा रही पूछताछ

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है, जहां चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने गया था। इसी दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला है। 

खरौद गांव का रहने वाला राज देवांगन (उम्र 25) रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मेले में घूमने गया था। वो वहां पर अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। सभी मेले का आनंद ले रहे थे। उसी दौरान शाम को भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और राज के शरीर में कई वार किए, जिससे वो वहीं पर गिर गया। घटना के वक्त उसके दोस्त इधर-उधर थे। 

अस्पताल में जाते वक्त मौत

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी को ये पता ही नहीं चला कि हमला किसने किया है। हमले में राज बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद राज को तुरंत ही शिवरीनारायण के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। बिलासपुर ले जाने के दौरान ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसके शरीर के कई हिस्सों से काफी खून बह चुका था, जिसके कारण उसकी जान चली गई।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस उसके दोस्तों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस केस में और ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस लगातार आरोपी के बारे में जानने और उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.