Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग ने चलाया अभियान, 1072 केस दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग ने चलाया अभियान, 1072 केस दर्ज

Document Thumbnail

CM भूपेश बघेल ने पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सक्रिय नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश के परिपालन में जिलों में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में गांजा, ब्राऊन शुगर, नशीली दवाएं और अवैध शराब का कारोबार करने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। रायपुर पुलिस ने 20 फरवरी को नारकोटिक्स और सायबर सेल के साथ मैनुअल और टेक्नीकल आसूचना के आधार पर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर शेख महमूद और रवि नारायण को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, 240 ग्राम चरस और बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई। आरोपियों ने नशीला पदार्थ ओडिशा निवासी तापस कुमार परेश और समीर कुमार से लाना बताया। सूचना पर रायपुर पुलिस की 10 सदस्यीय टीम ओडिशा जाकर कैंप कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया। इन आरोपियों से प्रतिबंधित टेबलेट 5630 नग नाइट्रोजन और 26400 नग अल्फाजोलम, 3100 नग पेंटाजोसिन प्रतिबंधित नशीले इंजेक्सन समेत 50 लाख रूपए मूल्य के नशीले पदार्थ और अन्य सामाग्री जब्त किए गए।

 रायपुर पुलिस द्वारा 21 फरवरी 2022 को आरोपी महेन्द्र पटेल को सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर और बड़ी मात्रा में 11 लाख 50 हजार रूपए के नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया। अभियान के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने 22 और 23 फरवरी को अंर्तराज्यीय आरोपी पुखराज चंदेल को गिरफ्तार कर उससे 22 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 371 किलो गांजा जब्त किया । आरोपी द्वारा नशीला पदार्थ विक्रय कर कमाई से क्रय किए गए 57 तोला सोने के जेवर मूल्य लगभग 25 लाख रूपए और बिक्री की रकम 12 लाख 48 हजार 4 सौ रूपए कुल 63 लाख 24 हजार 4 सौ रूपए की बरामदगी की गई।

अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा महाराष्ट्र से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में विक्रय करने वाले 3 अंतर्राज्यीय तस्कर मोहम्मद वाहिद, पृथ्वी सिंह और प्रिंस उर्फ गौतम महार को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 5 लाख रूपए मूल्य के ब्राउन शुगर बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस द्वारा नारकोटिक्स सेल के माध्यम से नशीले दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी हितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में दशीली प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई। प्रदेश के सभी जिलों में बीते एक हफ्ते से चलाए जा रहे अभियान के दौरान एनडीपीएस के कुल 23 केस दर्ज किए गए, जिनमें 2 हजार 32 किलो गांजा जब्त किया गया।

इसी तरह अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ 1072 केस दर्ज कर 3 हजार 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इस पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई कर अवैध कारोबार को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.