Media24Media.com: भगवान श्रीराम की मूर्ति देने वाले कार्यकर्ता के PM मोदी ने छुए पैर, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भगवान श्रीराम की मूर्ति देने वाले कार्यकर्ता के PM मोदी ने छुए पैर, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Document Thumbnail

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, PM मोदी ने एक चुनावी सभा के मंच पर भगवान श्रीराम की मूर्ति देने वाले BJP कार्यकर्ता के पैर छुए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग PM मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।   

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UP के उन्नाव में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की। अवधेश कटियार ने पहले PM मोदी के पैर छुए, जिसके बाद PM मोदी ने अवधेश कटियार को इसके लिए मना किया और शिष्टाचार स्वरूप खुद PM ने अवधेश के पैर छुए। BJP के नेता अरुण यादव ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

UP में 3 चरणों का मतदान पूरा, 10 मार्च को नतीज

उत्तरप्रदेश में रविवार को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। प्रदेश में 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होनी है और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस वक्त BJP और सपा के बीच कड़ी जुबानी जंग देखने को मिल रही है। सभी पार्टियों के बड़े नेता इस समय चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार की कमान संभाली है और लगातार विपक्ष पर हमले कर रहे हैं। बता दें कि UP देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी वजह से यहां पर सत्ता की लड़ाई देखने लायक रहती है।

आप भी देखिए वायरल वीडियो

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.