Media24Media.com: आपसी विवाद में ससुर ने की बहू की हत्या, कुदाल से वार कर उतारा मौत के घाट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आपसी विवाद में ससुर ने की बहू की हत्या, कुदाल से वार कर उतारा मौत के घाट

Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का है, जहां के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली विवाद के कारण एक बुजुर्ग ने अपनी बहू की कुदाली से हमला कर हत्या कर दी। ससुर और बहू का बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बहू गोबर से घर की लिपाई कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में बुजुर्ग ने कुदाली से उस पर वार कर दिया। कोलिहालमती गांव में रहने वाली मनभा सिन्हा (उम्र 35) पत्नी देवेंद्र सिन्हा घर में गोबर से लिपाई कर रही थी। इसी दौरान उसके ससुर जनक राम सिन्हा (उम्र 70) पहुंच गए और उनका पैर लिपाई वाली जगह पर पड़ गया। इसके कारण बहू ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि ससुर जनक राम सिन्हा भड़क गया। इसके बाद उसने वहां रखी कुदाली उठाई और उससे मनभा पर वार कर दिया। सिर पर वार से मनभा ने मौके पर दम तोड़ दिया।

काफी दिनों से चल रहा था विवाद: स्थानीय

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके कारण बहू मनभा अपनी 6 साल की बेटी को लेकर घर में ही अलग रहती थी। जबकि उसका पति देवेंद्र अपने माता-पिता और 11 साल के बेटे के साथ रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.