Media24Media.com: 9 जिलों के 48 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कार्रवाई, कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने 92 दुकानों का किया निरीक्षण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

9 जिलों के 48 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कार्रवाई, कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने 92 दुकानों का किया निरीक्षण

Document Thumbnail

किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी समेत कवर्धा के 92 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों और बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इन केंद्रों में उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर 48 केंद्रों पर कार्रवाई की गई है। टीम ने बलौदाबाजार जिले के 3 उर्वरक केंद्रों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। 

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले में 20 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने के कारण 18 केंद्रों में विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह बेमेतरा जिले में 08 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 02 केंद्रों में अनिमियतता पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

5 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस

वहीं रायपुर, जांजगीर जिले में 15 और 05 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें रायपुर के 05 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि जांजगीर में 02 केंद्रों में विक्रय प्रतिबंध करते हुए नोटिस दिया गया है। दुर्ग जिले में 07 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 03 केंद्रों को नोटिस जारी हुआ है। वहीं 01 केंद्र को विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार राजनांदगांव जिले में 04 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 03 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

5 केंद्रों में कोई अनियमितता नहीं

बलौदाबाजार जिले में 18 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 03 केंद्रों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई और 03 केंद्रों पर 21 दिन के लिए विक्रय प्रतिबंध करते हुए 09 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। धमतरी जिले में 10 केंद्रों और कवर्धा जिले में 05 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां कोई अनियमितता नहीं पाई गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.