Media24Media.com: बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत

Document Thumbnail

राजस्थान के कोटा जिले में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बारात लेकर जा रही कार कोटा के नयापुरा पुलिया पर चंबल नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात उज्जैन जा रही थी। इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में अधिकांश दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह पुलिया से गुजर रहे लोगों ने कार को देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने कंट्रोल रूम से नगर निगम की रेस्क्यू टीम को जानकारी दी, जिसके बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। फिलहाल नदी से 9 शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनकी मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि कार कैसे और कब पानी में गिरी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शवों को MBS अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।

नगर निगम के कर्मचारियों ने दी जानकारी

नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी और चालक सुरेश मंडावत ने बताया कि ये बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी, जहां छोटी पुलिया पर चालक ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद वो नदी में जा गिरी। हादसे से पहले गाड़ी केशोराय पाटन से निकलकर बूंदी रोड से होते हुए कोटा पहुंची थी, जहां सुबह करीब 5 बजे के आस-पास चंबल की रियासत कालीन बिना मुंडेर की छोटी पुलिया से गुजर रही थी। दूल्हे का नाम अविनाश वाल्मीकि बताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी के नंबरों से दूल्हे के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे समेत 9 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कलेक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.