Media24Media.com: सरकारी कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर ने दिए वेतन कटौती के निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरकारी कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर ने दिए वेतन कटौती के निर्देश

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में फाइव डे वीक घोषित किया गया है। इसके बदले आधा घंटे काम के समय में बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब ये है कि जो अफसर और कर्मचारी 10.30 बजे दफ्तर आते थे, उन्हें अब 10 बजे पहुंचना होगा, लेकिन ऐसा नहीं  हो रहा है। ऐसे में कवर्धा और जांजगीर कलेक्टर ने ADM को निरीक्षण के निर्देश दिए, जिसके बाद 7 फरवरी को ADM सुबह 10.15 बजे जांच के लिए पहुंच गए। इस दौरान कवर्धा में RTO समेत 3 अफसर और जांजगीर में 68 कर्मचारी लापता मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि CM भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 5 दिन काम करने और शनिवार-रविवार छुट्‌टी देने की घोषणा की थी। इसके बाद इसे सोमवार से लागू कर दिया गया, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। समय जरूर 10 बजे हुआ, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी पहुंच नहीं रहे थे। इस पर कवर्धा कलेक्टर ने निरीक्षण के आदेश दिए। मंगलवार सुबह ADM बीएस उईके और कलेक्ट्रेट अधीक्षक राजेंद्र ध्रुर्वे ने कार्यालय का निरीक्षण किया।

कई कार्यालयों का निरीक्षण

दोनों अधिकारी सुबह 10 बजे परिवहन कार्यालय पहुंचे, जहां 7 कर्मचारी नदारद थे। उनमें RTO एमएल साहू भी शामिल हैं। इसके बाद वे समाज कल्याण विभाग पहुंचे, जहां उपसंचालक हरीश सक्सेना समेत 2 कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में अफसर आनंद तिवारी समेत तीन अन्य कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। इन सभी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं कलेक्ट्रेट में 10 बजे के बाद गेट बंद कर दिया गया। यहां 12 से ज्यादा विभाग हैं। इधर, जांजगीर में भी अपर कलेक्टर समेत राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय और अपने कार्य क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का 10 से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। 

कलेक्टर ने दिए वेतन कटौती के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कार्यालय में ही 8 कर्मचारी गायब थे। वहीं सक्ती जनपद कार्यालय में 6 कर्मचारी नहीं मिले। चांपा SDM ने 5 कार्यालयों का निरीक्षण किया, जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। बाकी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने 2 फरवरी को सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। 

अटेंडडेंस वॉट्सएप ग्रुप में शेयर करना जरूरी

अपर कलेक्टर ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों में से 104 उपस्थित मिले। वहीं 14 अनुपस्थित थे, जिनमें से 3 मातृत्व अवकाश, 03 क्षेत्र भ्रमण पर थे। बाकी 8 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  इसी तरह जांजगीर, पामगढ़, डभरा के SDM ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सभी कार्यालय प्रमुखों को 10.15 बजे अटेंडडेंस वॉट्सएप ग्रुप में शेयर करनी होगी। बता दें कि राज्य शासन ने शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.