Media24Media.com: रायपुर में इस स्कूल के पीछे मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में इस स्कूल के पीछे मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक स्कूल के पीछे नर कंकाल मिला है। जानकारी के मुताबिक उसके पास ही शराब की खाली बोतल, पानी पाउच, डिस्पोजल और कीटनाशक भी मिला है। पुलिस ने बताया कि कंकाल करीब 6 महीना पुराना हो सकता है। फिलहाल उसे फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। 

पुलिस के मुताबिक उमरिया गांव में मयूर स्कूल के पीछे चिकुटिया तालाब के पास नर कंकाल मिला है। हडि्डयां पूरी तरह से पैंट-शर्ट से ढंकी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि वहीं पर मौत होने के बाद शव पड़ा रहा। कंकाल किसी युवक का बताया जा रहा है। शव के पास ही कीटनाशक मिलने से पुलिस को खुदकुशी करने का शक है। 

थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि ग्रामीणों से नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। नर कंकाल उन्हें दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रह है। साथ ही गुमशुदा हुए लोगों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि कंकाल की पहचान जल्द से जल्द हो की जा सकें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.