Media24Media.com: CM भूपेश बघेल के खिलाफ UP में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM भूपेश बघेल के खिलाफ UP में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Document Thumbnail

CM भूपेश बघेल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR दर्ज किया गया है। नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। CM भूपेश बघेल नोएडा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने गए थे, जहां नोएडा के सेक्टर 113 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी और दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी ने FIR दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। वहीं रविवार को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के बरोला, सिलारपुर, सोरखा, बेहलोलपुर और जलपुरा में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। लोगों को कांग्रेस पार्टी के वादों की जानकारी दी। उनके साथ कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक और स्थानीय कांग्रेस नेता भी थे। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रैली-जुलूस और जनसभा को प्रतिबंधित किया हुआ है। ऐसे में गाइडलाइन के मुताबिक एक दल में सिर्फ 5 लोगों की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। 

जिला प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

जिला प्रशासन ने अपनी FIR में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में तय मान से ज्यादा लोग शामिल थे। वहीं प्रचार के दौरान पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दूसरे लोग या तो जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं या 'धर्म की राजनीति' कर रहे हैं। कांग्रेस के अलावा कोई भी आम लोगों की बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों और महिलाओं से लेकर पिछड़े समुदायों तक सबको साथ लेकर चल रहे हैं।

10 फरवरी को होना है पहले चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव 7 चरणों में कराए जा रहे हैं। शुरुआत पश्चिम उत्तर प्रदेश से हो रही है। यहां की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। नोएडा विधानसभा भी इसी चरण में आता है। उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है, जिसे लेकर CM भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.