Media24Media.com: CM भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। CM बघेल ने छत्तीसगढ़ में आजादी का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद गैंद सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। 

बस्तर के अबूझमाड़िया भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता जमींदार गैंदसिंह को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले वीर सपूत शहीद गैंदसिंह को छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नमन करता है। उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.