Media24Media.com: जो काम कोई समाज नहीं कर सका, वह कोरोना माता ने कर दिया: CM भूपेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जो काम कोई समाज नहीं कर सका, वह कोरोना माता ने कर दिया: CM भूपेश

Document Thumbnail

राजिम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में चुटकी लेते हुए कहा कि जो काम कोई समाज नहीं कर सका, वह 'कोरोना माता' ने कर दिया। ठेठ छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए कहा कि "हमन राजिम जयंती समारोह नया मेला स्थल में भव्य आयोजन करबो सोचे रेहेन। फेर ये कोरोना माता आगे। एकर आघु म काकरो नई चलय। अच्छा-अच्छा अटेलहा रथे, वहु ल एहा ठीक कर देथे। ये समाज वाला मन ह नियम बनाथे बिहाव म अतका झन जाना हे।सगाई में अतका झन जाना है, दशगात्र में ऐसे होना चाहिए, वैसे होना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मन तो नई सुधार सकीस। फेर ये कोरोना ह सब ल सुधार दिस। 

वे बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ  राजिम लोचन मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती में शिरकत की। उन्होंने  पूजा-अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल एवं संसदीय सचिव  शंकुतला साहू  विशेष रूप से मौजूद थे।

कोविड-19 के कारण आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने मॉस्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का नियमित तौर पर पालन करने जनमानस से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजिम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों और विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय का संगम है। उन्होंने कहा कि राजिम को केवल एक शहर के रूप में नहीं बल्कि राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के रूप में देखना चाहिए।

संगठित और सर्व समाज को दिशा देने वाला है साहू समाज 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज संगठित और जागरूक है। साहू समाज ने सर्व समाज को नई ऊंचाई देने का जो प्रयास किया है, वह सभी समाज के लिये अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवीन राजिम मेला स्थल में 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली साहू समाज के धर्मशाला का शिलान्यास किया। अपने उद्बोधन के दौरान CM भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जा रहा है। यहां साधु संतों के निवास से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा।  राज्यस्तरीय सुविधा को सुनियोजित कर विकास किया जाएगा और इसके लिए प्लान बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर को राजिम माता के नाम पर करने की घोषणा भी पूरी हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम भक्तिन माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया। आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं।

मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई

इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना के कारण आज कार्यक्रम संक्षिप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है। आज साहू समाज सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के जल्दी ही स्वास्थ लाभ की कामना की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री ने इस अवसर पर सामाजिकजनों को शुभकामनाएं दी।

तेलघानी विकास बोर्ड का गठन

अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि पहली बार राज्य में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही है, वह किसी सरकार ने नहीं किया। कार्यक्रम को राजिम विधायक अमितेष शुक्ल ने भी सम्बोधित किया।  उन्होंने कहा कि साहू समाज का हमेशा से ही उन्हें सहयोग, समर्थन और प्यार मिलता रहा है। यह समाज एक संगठित समाज है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजिम भक्तिन माता की राजिम शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। समारोह में संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, अभनपुर विधायक धनेद्र साहू, विधायक राजिम अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, साहू संघ के गरियाबंद जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू समाज के पदाधिकारी टहल राम साहू ,डॉ ममता साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, सहित साहू समाज के पदाधिकारी प्रतिनिधि, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.