Media24Media.com: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

जहरीली शराब पीने से आए दिन लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार के बक्सर (Buxar in Bihar) का है, जहां जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। बक्सर के डुमरांव अनुमंडल के आमसारी गांव में ये घटना हुई है। बक्सर के जिलाधिकारी अमर समीर ने बताया कि 5 लोगों की मौत हुई है और 2 लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि प्रशासन की तरफ से जहरीली शराब की वजह से मौतों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कथित तौर पर जहरीली शराब की वजह से मौत होने की बात कही जा रही है।

बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में छपरा में शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी शराब की वजह से मौत हुई थी। अब बक्सर में जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया है। मौत की खबर मिलते ही अधिकारी तुरंत गांव पहुंचे और मामले की जांच की। बक्सर के जिलाधिकारी ने कहा है कि पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दो लोग अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज जारी है।

खड़े हो रहे कई सवाल 

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब की वजह से मौतों की खबरें सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में पूर्णशराबबंदी कर रखी है। वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में अब तक शराब की वजह से मौत की घटनाएं सामने आ चुकी है। बक्सर में हुई मौतों पर भी प्रशासन ने शराब से मौत होने की बात की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि इस तरह की खबरें पहले भी सामने आती रही है कि नेपाल बॉर्डर बिहार से सटा होने की वजह से लोग वहां से भी शराब खरीद लेते हैं। बीते कुछ दिनों में छपरा, नालंदा और अब बक्सर में शराब की वजह से होने वाली मौतों से पूर्णशराबबंदी के सरकार के दावों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।  

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.