Media24Media.com: कोरोना की चपेट में आए 10 मंत्री और 20 विधायक, सरकार हुई अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना की चपेट में आए 10 मंत्री और 20 विधायक, सरकार हुई अलर्ट

Document Thumbnail

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन और कोरोना के दूसरे वैरिएंट को लेकर खतरे बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा है कि राज्य के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक 454 लोग संक्रमित पाए गए हैं। लोगों को संक्रमण से रोकने के लिए टास्क फोर्स के साथ बैठकें हो रही हैं।

वहीं कोरोना संक्रमित हुए कुछ मंत्रियों और विधायकों के नाम सामने आए हैं, जिसमें मंत्री बालासाहेब थोरात, वर्षा गायकवाड, केसी पाडवी, प्राजक्त तनपुरे और यशोमती ठाकूर का नाम शामिल है। वहीं सागर मेघे विधायक, राधाकृष्ण विखे पाटील, शेखर निकम, इंद्रनील नाईक, चंद्रकांत पाटील और विधायक माधुरी मिसाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य सचिव ने पत्र लिखकर किया आगाह

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने डिविजनल कमिश्नर और कलेक्टर को लिखे पत्र में कोरोना की तीसरी लहर को हल्के में ना लेने की सलाह दी है। स्वास्थ्य सचिव ने अपने पत्र में आगाह करते हुए कहा है कि कोविड-19 मामलों की जांच की जा रही है। उसमें से 70 फीसदी मामलों में डेल्टा वैरिएंट  होने की बात सामने आई है, जो घातक है।

सरकार की बढ़ी चिंता 

स्वास्थ्य सचिव ने कोविड-19 तीसरी वेव काफी बड़ी होने की आशंका जताई है। पत्र में कहा है कि अगर कोविड की तीसरी लहर में 80 लाख मामले सामने आते हैं तो 1 % मृत्यु दर को भी अनुमानित किया जाए तो करीब 80 हजार मौतें हो सकती हैं। राज्य में मंत्री और विधायकों के संक्रमित होने से सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

मुंबई में तेजी से बढ़ रहे मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मामलों में तकरीबन दोगुनी तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिसंबर के अंतिम हफ्ते में राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर साढ़े ग्यारह हजार से अधिक हो गई है। अकेले मुंबई में दो हफ्तों के भीतर ऐक्टिव मामलों की संख्या करीब 6 हजार तक पहुंच गई है। देश में सिर्फ ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1500 के पार हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के अब तक 454 मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच राज्य में कई जगहों पर कोरोना को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.