Media24Media.com: प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करने युवा उत्सव का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करने युवा उत्सव का आयोजन

Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश के युवा प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जिला के प्रतिभाशाली युवा उभर कर सामने आएंगे।  पहले क्रम में ब्लॉक स्तरीय चयन किया गया। अब जिला स्तरीय युवा प्रतिभागियों को चयन किया जाएगा और अंत में प्रदेश स्तरीय युवा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन और खेल और युवा कल्याण महासमुंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के उदघाटन के अवसर पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर मुख्य अतिथि थीं।  दाऊलाल चन्द्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सर्वप्रथम युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात प्रतिभागी बालिकाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ की राज गीत का गायन किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिला स्तरीय उत्सव में जिले भर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.