Media24Media.com: यौन उत्पीड़न से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा - 'लड़की सिर्फ मां की कोख या फिर कब्र में सुरक्षित'

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

यौन उत्पीड़न से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा - 'लड़की सिर्फ मां की कोख या फिर कब्र में सुरक्षित'

Document Thumbnail

देश में छेड़छाड़ और रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of Molestation in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से छेड़छाड़ और रेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला चेन्नई का है, जहां 11वीं की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और शोषण से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने पूरी आप बीती लिखी है। इस मामले में पुलिस ने 21 साल के एक कॉलेज स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। 

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि एक लड़की सिर्फ अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मैं न पढ़ पा रही हूं और न ही सो पा रही हूं। हर मां-बाप को अपने बच्चों और लड़कों को सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें। सुसाइड नोट के आखिर में छात्रा ने अपने रिश्तेदारों और टीचर का जिक्र करते हुए लिखा- और यौन उत्पीड़न बंद करो। जस्टिस फॉर मी।

आरोपी छात्रा ने कबूला जूर्म

मामले में गिरफ्तार कॉलेज स्टूडेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वो बीते 2 हफ्ते से उसे परेशान कर रहा था। लगातार अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था। आरोपी ने ये भी बताया कि 8 महीने पहले तक उन दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा और आरोपी लड़का दोनों एक ही स्कूल में थे। यहीं तीन साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। 

यौन उत्पीड़न की वजह से 4 लड़कियों ने किया सुसाइड

3 साल बाद छात्रा गर्ल्स स्कूल चली गई, लेकिन इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बन गए थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और लोगों ने भी तो छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया था। बता दें कि तमिलनाडु में बीते कुछ हफ्तों में यौन उत्पीड़न की वजह से 4 लड़कियां सुसाइड कर चुकी हैं। इनमें दो मामलों में टीचर ही आरोपी थे। इस तरह की घटनाएं लगातार होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि जब भी किसी की जान जाती है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। इस तरह के कदम उठाने की जगह पीड़ितों को आरोपियों की शिकायत दर्ज कर उन्हें सजा दिलानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। दरिंदे न तो बच्चों को छोड़ रहे हैं और न हो बुजुर्गों को। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। 

NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.