Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नासिक में हैवानियत की सारी हदे पार, बच्ची के गले पर चाकू रखकर किया मां से दुष्कर्म

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Maharashtra) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के नासिक का है, जहां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां छोटी सी बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नासिक की सातपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी आजाद शेख ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर यह बताया कि आरोपी ने त्रयंबकेश्वर के एक लॉज में 17 दिसंबर को पूरी रात दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने किसी तरह से अपने आप को छुड़ाना चाहा तो आरोपी ने उसकी छोटी सी बच्ची के गले पर चाकू रख दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इसी तरह से धमकी देते हुए उसने महिला के साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दी मामले के बारे में जानकारी

पुलिस ने बताया कि आजाद शेख ने महिला के साथ 17 दिसंबर को एक लॉज में रात भर दुष्कर्म किया। इसके बाद वो उस महिला को अपने दोस्त के घर ले गया। वहां भी उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को छोड़ दिया और नासिक से भागने की कोशिश करने लगा। इसके लिए वो रेलवे स्टेशन तक पहुंचा और बाहर जाने वाली गाड़ी का इंतजार करने लगा।

नासिक में लगातार बढ़ रहे अपराध

वहीं शिकायत के बाद पुलिस तुरंत नासिक रोड रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोपी को धर दबोचा।  इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक श्याम जाधव ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से नासिक में अपराध की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। नकली नोटों से लेकर , एक साथ एक ही हफ्ते में तीन मर्डर और जिले में बीते महीने हुई तीन डकैतियों के मामले ने नासिक की एक शांत जिला होने की छवि को धक्का पहुंचाया है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.