Media24Media.com: केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने में छत्तीसगढ़ की रिकॉर्ड उपलब्धि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने में छत्तीसगढ़ की रिकॉर्ड उपलब्धि

Document Thumbnail

इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के समानान्तर समितियों से धान का उठाव, कस्टम मिलिंग और केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य ने रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है। धान खरीदी के महज 22 दिनों के अंदर ही छत्तीसगढ़ राज्य ने कस्टम मिलिंग के एवज में केंद्रीय पूल में 1 लाख 56 हजार मीट्रिक टन चावल जमा करा दिया है, जिसमें FCI में 1 लाख 19 हजार मीट्रिक टन और नॉन में 36 हजार 800 मीट्रिक टन चावल की मात्रा शामिल है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पूल में तेजी से चावल जमा कराए जाने पर धान खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग की व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि राज्य में सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग और चावल जमा कराने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 

10 लाख 84 हजार 550 किसानों ने बेचा धान

राज्य में एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी के बीते 22 दिनों में 40 लाख 31 हजार 143 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। यह राज्य में अनुमानित धान खरीदी लक्ष्य का 38.39 प्रतिशत है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए अब तक 6751 करोड़ 37 लाख रूपए जारी किया जा चुका है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 10 लाख 84 हजार 550 किसान धान बेच चुके है। 

1 लाख 55 हजार मीट्रिक टन का चावल जमा

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। भारतीय खाद्य निगम और छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम को कस्टम मिलिंग के बाद अब तक 1 लाख 55 हजार मीट्रिक टन का चावल जमा कराया जा चुका है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अब तक की उल्लेखनीय उपलब्धि है। वर्मा ने बताया कि कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स नियमित रूप से धान का तेजी से उठाव कर रहे है। अब तक 13 लाख 85 हजार 438 मीट्रिक टन धान का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 9 लाख 96 हजार 792 मीटरिक धान का उठाव कर चुके हैं। 

बेमेतरा में 3 लाख 029 मीट्रिक टन धान की खरीदी

धान उपार्जन के मामले में राजनांदगांव जिला प्रदेश में अग्रणी है। राजनांदगांव जिले में 3,78,638 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है, जिले में 3,22,125 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 029 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.