देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के धनबाद जिले का है, जहां एक सगे पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार की है। जानकारी के मुताबिक पिता बंदूक की नोंक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ 3 महीने से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। घटना से डरी सहमी नाबालिग इसकी जानकारी मां को नहीं दे रही थी, लेकिन मां ने जब रंगेहाथों अपने पति की काली करतूत को देखा तो नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग की मां ने झरिया थाना में लिखित शिकायत की।
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात नाबालिग की मां ने अपने पति की गंदी हरकत को देख लिया। घटना उजागर होते ही आरोपी मां-बेटी को गोली मारने की धमकी देने लगा, लेकिन नाबालिग की मां बिना डरे रात में ही झरिया थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकंजे में ले लिया।
पीड़िता की होगी मेडिकल जांच
झरिया पुलिस ने बताया कि एक महिला की ओर से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत की गई, जिसमें महिला ने अपने पति और नाबालिग के पिता को आरोपी बनाया। थाना में शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की नाबालिग बताई जा रही है। उसकी मेडिकल जांच होने के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता की मां ने दी जानकारी
छात्रा की मां ने पुलिस से कहा कि एक ही कमरे में पति, एक बेटा और बेटी के साथ रहते हैं। एक ही चौकी है। बेटी नीचे सोती है। रोज पति सबको दूध में नशे का सामान मिलाकर पीने देता था। सब दूध पीकर सो जाते थे। सुबह ही उठते थे, शनिवार की रात उनको दूध में कुछ कड़वाहट लगी। इस पर वो बिना दूध पीए ही लेट गए। रात में देखा कि पति ने घर की सारी लाइट बंद कर दी। उसके बाद वो बेटी के बगल में जाकर सो गया। इसके बाद बेटी के साथ गलत काम करने लगा। इसके बाद हमने उठ कर लाइट जलाई। इसके बाद बेटी ने रोते हुए सारी जानकारी दी। पति का विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की। हम लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। पति टेंपो चालक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।