Media24Media.com: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री की पलटी कार, CM पुष्कर सिंह धामी ने जाना हाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री की पलटी कार, CM पुष्कर सिंह धामी ने जाना हाल

Document Thumbnail

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उनको मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक थलीसैंण से देहरादून जाते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से फोन पर बात की और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की गाड़ी पलट गई थी। पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के चौखरियाल क्षेत्र में उनकी गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय धन सिंह रावत थलीसैंण में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद देहरादून लौट रहे थे। घटना की जानकरी मिलने के बाद उन्हें पाबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को ही कई कार्यक्रमें हुए थे शामिल

बता दें कि मंगलवार को ही दिन में स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा और वेबसाइट की शुरुआत की। उन्होंने महाविद्यालय के विज्ञान भवन का भी शिलान्यास किया।

 ABVP के साथ शुरू किया था करियर

धन सिंह रावत का राजनीतिक करियर BJP की स्टूडेंट यूनियन ABVP के साथ शुरू हुआ था। धन सिंह ABVP में कई जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य की राजनीति में उभरे। धन सिंह रावत राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलन में भी वो काफी सक्रिय थे। इस आंदोलन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। बता दें कि धन सिंह रावत का नाम एक वक्त सीएम के तौर पर भी चर्चाओं में था। हालांकि राज्य में अगले साल होन वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सीएम फेस कौन होगा, ये अभी साफ होना है। फिलहाल अभी पुष्कर सिंह धानी के नेतृत्व में सरकार चल रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.