Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, क्रिसमस मनाने गए थे पनवेल के फॉर्म हाउस

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सांप जहरीला नहीं था। दरअसल, सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे, जहां देर रात ये घटना हुई। 

इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। ये इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं। बता दें कि सलमान खान 27 दिसंबर यानी आज अपना 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी इसी फॉर्म हाउस पर करने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद मुश्किल ही है कि सलमान अब ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट करें। वे फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

सलमान के पिता ने दी जानकारी

सलमान के पिता और राइटर सलीम खान ने मीडिया को बताया कि 'जब ऐसा हुआ तो हम निश्चित रूप से चिंतित थे और सलमान एक इंजेक्शन लेने के लिए पास के अस्पताल पहुंचे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि सांप जहरीला नहीं था। उसके बाद हमारी सलमान से बात हुई उन्होंने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।' वहीं सांप कटाने की खबर सामने आने के बाद से ही सलमान को नेटिजन्स ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कटरीना काट गई, अब सांप के काटने से क्या होगा।

कुछ ही घंटों में कर दिया गया डिस्चार्ज: सलीम

एक्टर सलमान खाने के पिता सलीम ने बताया कि 'रात को सलमान अपने कमरे में थे और अचानक से उन्हें अपने हाथ में दर्द सा महसूस हुआ। सलमान ने देखा तो पता चला कि उन्हें सांप ने डंस लिया है, लेकिन सांप जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इंजेक्शन दिया गया और कुछ घंटों के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।' सलीम खान ने आगे कहा कि 'ये तो नहीं पता चला कि आखिर सांप सलमान खान के कमरे में कहां से घुसा, लेकिन सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।'

सांप काटने की घटनाएं बहुत आम बात : सलीम

सलमान खान के पिता सलीम ने कहा कि 'रायगढ़ स्थित पनवेल के फार्म हाउस और आस-पास के गांवों में सांपों के द्वारा काटे जाने की घटनाएं बहुत आम बात है। आस-पास के इलाके में बहुतायत में सांप पाए जाते हैं और लोगों को काटने की घटनाएं भी अब वहां के लोगों को अचंभित नहीं करती हैं।'

हर साल इसी फॉर्म हाउस में जन्मदिन मनाते हैं सलमान

सलीम खान ने कहा कि 'कम ही लोगों को पता होगा कि 98% सांप जहरीले नहीं होते हैं और महज 2% सांपों में ही जहर पाया जाता है। ऐसे में अधिकांश सांपों को लेकर लोगों में बैठा डर बेवजह ही होता है। सलमान खान को सांप को काटे जाने की घटना को भी बहुत ज्यादा तूल दे दिया गया है।' बता दें कि अक्सर‌ सलमान अपने जन्मदिन का‌ जश्न पनवेल स्थित 'अर्पिता फार्म्स' में ही मनाते हैं। इस बार भी क्रिसमस और अपने बर्थडे के जश्न के मौके पर सलमान खान अपने‌ फार्म हाउस पर ही थे कि जब उनके साथ ये घटना हुई। 

जनवरी में शुरू हो सकती है  'टाइगर 3' की शूटिंग 

वहीं सलमान खान जनवरी में 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। एक्टर दिल्ली में इस एक्शन एंटरटेनर के लिए न्यूलीवेड कटरीना कैफ के साथ शूटिंग करेंगे। सलमान खान और कटरीना कैफ का कथित तौर पर 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' में नजर आएंगे। सलमान, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' में कैमियो रोल में भी दिखेंगे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.