Media24Media.com: दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची की हत्या, खेत में बिना कपड़ों के मिला शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची की हत्या, खेत में बिना कपड़ों के मिला शव

Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Uttar Pradesh) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहां मलपुरा क्षेत्र में शादी समारोह में आई एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात बच्ची को शादी समारोह से किडनैप किया गया। इसके बाद खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शव पर कपड़े नहीं थे। शादी में दुल्हन का चचेरा भाई अपनी पांच साल की बेटी और परिवार के साथ शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक बुधवार को शादी समारोह में बच्ची परिवार वालों के साथ आई थी।

बच्ची के पिता का कहना है कि रात 11 बजे तक बच्ची डीजे पर डांस कर रही थी। इसके बाद अचानक वो गायब हो गई। बच्ची को काफी ढूंढा गया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। सुबह तक जब बच्ची नहीं मिली तो घरवालों ने पुलिस चौकी पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव से ही किसी ने पुलिस को बताया कि सरसों के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है। 

शादी समारोह से 300 मीटर दूर मिला शव

सूचना पर पुलिस और बच्ची के घरवाले पहुंचे। तो वहां बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा था और उसके शरीर पर आधे-अधूरे कपड़े थे। पिता का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। जहां बच्ची का शव मिला है, वो स्थान शादी समारोह की जगह से करीब 300 मीटर दूर है।

SSP सुधीर कुमार ने दी जानकारी

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की सूचना पर SSP सुधीर कुमार फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की जांच की। वहीं SSP का कहना है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस शादी में आए रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित बच्ची पहली कक्षा की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में वो तीसरे नंबर की थी। बच्ची के पिता एक प्राइवेट कॉलेज में सफाईकर्मी के रूप में काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी सही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.