Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किसान धान की खेती करके कैसे बनें धनवान, प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर जीतें नगद इनाम

आरंग/रायपुर। धान के कटोरा छत्तीसगढ़ में किसान धान की परंपरागत खेती करते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। किसान धान की उन्नत खेती कर कैसे धनवान बनें? रोग नियंत्रण के लिए कारगर उपाय और खेती के अनसुलझे पहलुओं पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन पीपला ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। मां विद्या बीज उत्पादक एवं प्रदायक कृषि सहकारी समिति आरंग सह प्रायोजक और मीडिया24मीडिया इस आयोजन में मीडिया पार्टनर है। 


पीपला ग्रुप के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 11000 रुपये का पुरस्कार रखा गया है। जिसमें प्रथम से एकादश स्थान प्राप्त करने वाले 11 प्रतिभागियों को क्रमशः 1000-1000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राज्योत्सव के अवसर पर प्रविष्टि का परिणाम घोषित किया जाना प्रस्तावित था। तकनीकी कारणों से इसकी अवधि 15 नवम्बर तक बढ़ाई गई है। प्रतियोगिता में समान अंक अर्जित करने की स्थिति में अधिकतम अंक अर्जित करने वाले प्रतिभागियों का आनलाइन ड्रा निकालकर  विजेताओं का चयन किया जाएगा। 
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 

अभी इस Link को टच करें :-

यह प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2021 की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा। 

किसानों को मिलेगा नगद पुरस्कार 

यह प्रतियोगिता रायपुर संभाग के किसानों के लिए है। अन्य जिला, संभाग और राज्य के किसान सामान्य ज्ञान बढ़ाने भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के किसानों को ही पुरस्कार में प्राथमिकता दी जाएगी। यह जनजागरण सामाजिक सरोकार कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार के दावा/विवाद न्यायालयीन कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है। आवश्यकता होने पर आधारकार्ड/आईडी मांगा जा सकता है। विजेता संबंधी अंतिम निर्णय का सर्वाधिकार आयोजक मंडल के पास सुरक्षित हैं।

(Helpline No. 9907962075, 9669140004,
9753896810, whatsapp, sms only. Not for call)

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.