Media24Media.com: दर्दनाक: शार्ट सर्किट के बाद घर में लगी आग, दादा-दादी समेत पोती की जलकर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: शार्ट सर्किट के बाद घर में लगी आग, दादा-दादी समेत पोती की जलकर मौत

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला भदोही जिले का है, जहां बुधवार देर रात को एक घर में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दादा-दादी और पोती की मौत हो गई। जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप झुलस गई हैं, जिनका इलाज अभी जारी है। घटना जिले के गोपीगंज नगर में हाईवे पर स्थित चुडिहारी मोहाल वार्ड क्रमांक 16 की है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। इस दौरान आग की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक चुडिहारी मोहाल के रहने वाले मोहम्मद असलम, उसकी पत्नी शकीला सिद्दीकी ,पोती ताशकिया, अलवीरा और रौनक घर की तीसरी मंजिल पर स्थित टिन शेड में सो रहे थे, जहां शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में शकीला और मोहम्मद असलम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग आग में झुलस गए। आग में झुलसे बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से ताशिया की बेटी तस्लीम, अलवीरा की बेटी शराफत और रौनक की बेटी रायस को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

SP ने किया मौके का निरीक्षण

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान ताशकिया की भी मौत हो गई। जबकि दो बच्चियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घर में आग लगने के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के SP सर्किल ऑफिसर ज्ञानपुर अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। 

लोगों ने लगाया ये आरोप

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम देर से पहुंची। एक ही घर में तीन मौतों के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद रौनक जाग गई थी और उसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी और शोर मचाते हुए लोगों को आवाज दी, जिसके बाद अन्य लोगों की नींद खुली और स्थानीय लोग आए और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.