Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महीने के पहले दिन फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानिए रेट

दिवाली से पहले आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। देश में गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 नवंबर से घरेलू LPG सिलेंडर (LPG Cylinder rate hike) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 264 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। हालांकि तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने यानी अक्टूबर में तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये की बढ़ोतरी की थी। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 264 रुपये बढ़कर 2000.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 268 रुपये बढ़कर 2073.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 1805.50 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल गैस के दाम में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1950 रुपये हो गई। पहले कीमत 1685 रुपये थी। चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 265.50 रुपये बढ़कर 2133 रुपये हो गया. पहले कीमत 1867.5 रुपये थी।

1 अक्टूबर को भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपये से बढ़कर 1734 रुपये हो गया था। कोलकाता में 1805.50 रुपये, मुंबई में 1685.00 रुपये और चेन्नई में 1867.50 रुपये हो गया था। 6 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट्स में इजाफा किया था। इधर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। जो लोग अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं उनकी जेब से ज्यादा पैसे तो जा ही रहे हैं, लेकिन जिनका पेट्रोल-डीजल से सीधा वास्ता नहीं है, उन पर भी रोज-रोज बढ़ते दाम का असर पड़ रहा है। आवाजाही से लेकर, रोजमर्रा की हर चीज महंगी होती जा रही है।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम  

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

नए तरह का LPG सिलेंडर लॉन्च 

वहीं इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का LPG सिलेंडर लॉन्च किया है। इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है। अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा। अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है। सबसे बाहरी स्तर भी HDPE का बना होता है। 

28 शहरों में हो रहा वितरित

कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं। कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा।  

अपने हिसाब से चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकें और सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा जून, 2021 में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की गई है। यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को समय पर और जल्दी में रिफिल मुहैया कराया जा सके।

सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी  

सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.