Media24Media.com: बड़ी खबर: CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 जवान शहीद, 3 की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बड़ी खबर: CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 जवान शहीद, 3 की हालत गंभीर

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप से बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, यहां CRPF के एक जवान ने अपने साथियों पर  गोली चला दी। इस घटना में 3 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि एक जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं 3 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।  घटना 50 बटालियन कैंप की है। फिलहाल घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


जानकारी के मुताबिक जिस जवान ने गोली चलाई है वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। CRPF के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

सुकमा SP ने की घटना की पुष्टि

सुकमा SP सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टी की है। घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अब हालत को देखते हुए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुल 8 जवानों को गोली लगी थी, जिसमें से 4 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 4 घायल हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.