Media24Media.com: बंदी की मौत के बाद गुस्साए कैदियों ने किया पथराव, डिप्‍टी जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बंदी की मौत के बाद गुस्साए कैदियों ने किया पथराव, डिप्‍टी जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ जिला जेल में बंदी की मौत के बाद गुस्साए कैदियों ने पथराव कर दिया, जिससे डिप्‍टी जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही 6 से ज्यादा बंदियों को भी चोटे आई है। जेल सूत्रों के मुताबिक जिला जेल के एक डेंगू संक्रमित बंदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसकी खबर मिलते ही बंदियों ने बवाल शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह जिला जेल को बंदियों ने अपने कब्जे में कर लिया और बंदी रक्षकों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, लेकिन बंदी जेल के अंदर हंगामा करते रहे। बताया जा रहा है कि बंदियों ने जेल के अंदर आगजनी भी की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।

SP ने की हमले की पुष्टि 

SP अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जेल में पथराव के दौरान करीब 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फिलहाल जेल की स्थिति काबू में है और सब कुछ नियंत्रण में है। पुलिस अधीक्षक ने डिप्‍टी जेलर पर भी हमले की पुष्टि की है। इस सिलसिले में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कोई ब्यौरा देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि घटना की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.