Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आतंकी हमले में कमांडेंट समेत 5 जवान शहीद, कर्नल की पत्नी और उनके बेटे की भी मौत

मणिपुर में सेना के काफिले पर उग्रवादी हमला हुआ है। इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे आशीष त्रिपाठी (5) की भी हमले में मौत हो गई है। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई, जहां उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर IED अटैक कर दिया। मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा में पढ़ाई की थी। असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कमांडेंड रहे त्रिपाठी को डिफेंस स्टडी में M.Sc. करने के बाद प्रमोशन मिला था। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने को मणिपुर आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी गई है। हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए म्यांमार बॉर्डर को सील कर वहां कड़ी नजर रखी जा रही है। आर्मी हेडक्वार्टर स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। बता दें कि 46 असम राइफल्स में कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के बड़े बेटे थे। उनके परिवार पर नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर हमला कर दिया। 

घटना पर PM मोदी ने जताया दुख 

मणिपुर में हुए आतंकी घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं, जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।' वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक एक सेना अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिले पर घात लगाकर हमला करने के लिए IED ब्लास्ट किया और इसके बाद वाहनों पर फायरिंग की। वे अपने फॉरवर्ड कंपनी बेस से अपने बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। कर्नल त्रिपाठी ने 8वीं तक की पढ़ाई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में की थी। उनके छोटे भाई का नाम अनिल त्रिपाठी है। वे सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उनके दादा डॉ. किशोरी मोहन त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

 पत्नी और बच्चे की भी मौत

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले पर दुख जताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है। साथ ही इस हमले का जवाब देने की बात कही है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिली है कि हमले में CO और उनका परिवार भी मारा गया है। राज्य की पुलिस और पैरा मिलिट्री उग्रवादियों से निपट रहे हैं। हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले की निंदा की है। साथ ही  कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी और पांच साल के बेटे अबीर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी है।

इससे पहले 5 नवंबर को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के सामने आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला किया था। नागरिकों की मौजूदगी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल हो गए थे। आतंकवादी संगठन गाजी स्क्वॉड ने बेमिना में सुरक्षाबलों पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। संगठन ने कहा था कि हमला पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वाले लोगों पर दर्ज FIR के विरोध में किया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.