Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

5 राजस्व निरीक्षकों का ट्रांसफर, प्रदेश में 21 नए धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति

गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने जिले के 5 राजस्व निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन के लिए नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश के मुताबिक राजस्व निरीक्षक मंडल बिंद्रानवागढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को गरियाबंद तहसील में पदस्थ किया गया है। इसी तरह गरियाबंद तहसील के आरआई पुनीत राम यदु को बिंद्रानवागढ़, राजिम के चन्द्रप्रकाश सोनी को छुरा, छुरा के बलदाऊ प्रसाद साहू को राजिम और भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद में पदस्थ धनराज लांझेकर को राजस्व निरीक्षक मंडल देवभोग पदस्थ किया गया है।

इमानुएल लकड़ा डीएसपी के पद पर पदोन्नत 

वहीं राज्य शासन के गृह विभाग की ओर से निरीक्षक इमानुएल लकड़ा को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। जानकारी के मुताबिक निरीक्षक, कंपनी कमांडर, निरीक्षक रेडियो, रक्षित निरीक्षक और निरीक्षक एम संवर्ग को उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग में निरीक्षक इमानुएल लकड़ा को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर वेतन बैड रूपए 15600-39100 ग्रेड वेतन रूपए 5400 (वेतन मेट्रिक्स-12 रूपए 56100-177500) में पदोन्नत किया गया है।  इमानुएल लकड़ा के पदस्थापना संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। 

21 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति 

इधर, राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 और आगामी खरीफ विपणन सालों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 21 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। मंत्रालय महानदी भवन स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। 

नवीन धान खरीदी केंद्र का विवरण

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.