Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में एक साथ 999 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें transfer list

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में एक साथ 999 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें transfer list

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश के बिलासपुर संभाग में पहली बार ​एक साथ उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक कुल 999 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। 


बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढ़ाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। 

IG रतनलाल डांगी ने दी जानकारी

CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढ़ाई साल ही रह सकता है। बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी ने इस मामले को लेकर कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर अमल शुरु हो चुका है। पहली किस्त में संभाग के पुलिस महकमे से 999 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। IG रतनलाल डांगी ने कहा है कि शासन के निर्देश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। रेंज के सभी जिलों में ये तबादले किए गए हैं।

देखें transfer list



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.