Media24Media.com: 119 हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित, छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदन सिंह और पंथी नर्तक राधेश्याम को मिला पद्मश्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

119 हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित, छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदन सिंह और पंथी नर्तक राधेश्याम को मिला पद्मश्री

Document Thumbnail

देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वितरित किए गए। पद्म पुरस्कार देने का ये कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  

141 लोगों को साल 2020 के लिए सम्मान

वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए सम्मानित किया गया। जबकि 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार सौंपा। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,  विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई हस्तियां शामिल हुए। 

छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदन सिंह को मिला पद्मश्री

छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। चौहान को साल 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। इस पर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदन सिंह चौहान को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

पंथी नर्तक राधेश्याम बारले को मिला पद्मश्री सम्मान 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नर्तक राधेश्याम बारले को साल 2021 के पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बारले को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि राधेश्याम बारले पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है।

102 लोगों को मिला पद्मश्री 

गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार सौंपा गया। भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय को को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों में अभिनेत्री कंगना रनौत और सिंगर अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। अभिनेत्री सरिता जोशी को भी पद्म श्री पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति ने 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।  इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार 

16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे और पा‌र्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल है। भारत के जानेमाने महामारी वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेडकर को विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक एक्सपर्ट पैनल में नामित किया गया है, जिन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को मिला पद्म भूषण

हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को लेने के लिए सेलेब्स 8 नवंबर को दिल्ली में होने वली सेरेमनी में शामिल हुए। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता रह चुकी हैं। वह पिछले साल ही वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.